ललित मोदी और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता और ललित के रिश्ते की खबर से हर कोई हैरान था। ऐसे में आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटी तक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। दरअसल, सुष्मिता के नए रिश्ते के एलान के बीच रोमन ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे देख यह पता चल रहा था कि वह इस खुलासे से काफी दुखी हैं। रोहमन ने अपनी पोस्ट में लिखा था किसी पर हंसने से सुकून मिल जाए तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वह नहीं तुम हो। इसके अलावा बी-टाउन के कई मशहूर कलाकार भी इस मामले पर अपने विचार रखते नजर आए थे।