सुष्मिता सेन और ललित मोदी अपने रिश्ते की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आईं, तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को खूब भला बुरा सुना रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के सेलेब्स ने सुष्मिता का खुलकर समर्थन किया है। हाल ही में, सुष्मिता सेन ने एक तस्वीर शेयर की, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमेंट सेक्शन में एक अभिनेत्री ने सुष्मिता को क्वीन भी बताया है।