फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: इस अभिनेता संग अमेरिका जाएंगी शहनाज गिल, 'कभी ईद कभी दिवाली' के बाद झोली में आई एक और फिल्म!

Mon, 18 Jul 2022 10:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल काफी समय से चर्चा में हैं। कभी वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं तो कभी उनका कोई वीडियो वायरल हो जाता है। बहुत जल्द वह सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया है। जहां उन्होंने खुद पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह बहुत जल्द  संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
फैन पेज विरल भयानी पर शेयर किए गए एक वीडियो में शहनाज गिल गुलाबी रंग की खूबसूरत सी शॉर्ट ड्रेस में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज के आते ही पैपराजी उनपर फूल बरसाने लगते हैं। ये देखते ही शहनाज काफी खुश हो जाती हैं। और कहती हैं- मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ। शहनाज के इस बयान के बाद उनके फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कभी ईद कभी दिवाली के बाद शहनाज की झोली में एक और फिल्म आ गई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
बता दें कि फिल्म को लेकर अभी शहनाज गिल और संजय दत्त की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि कभी ईद कभी दिवाली की घोषणा से पहले शहनाज को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में देखा गया था। इस शो में वह अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। दोनों एकसाथ काफी अच्छे लगते थे। सिद्धार्थ की मौत के बाद तो शहनाज एकदम टूट गई थीं। अब धीरे-धीरे वह खुद को संभाल रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले शहनाज गिल को सलमान खान के घर पर ईद की पार्टी में देखा गया था। इस दौरान वह सलमान खान के गले लगती और उन्हें किस करती नजर आईं थी। इस बात को लेकर शहनाज को काफी ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें