फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: भोजपुरी अभिनेत्री पर चढ़ा सुष्मिता सेन का खुमार, बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह चांदनी करना चाहती हैं ये काम

Fri, 15 Jul 2022 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन, चांदनी सिंह - फोटो : social media
अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं में रहने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अचानक से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। छह महीने पहले रोहमन शॉल से हुए ब्रेकअप के बाद अचानक से कल यानी 14 जुलाई को आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया। इस नए रिश्ते की घोषणा होते ही इसने पूरे दिन भर की लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। लेकिन अब इस रिपोर्ट में हम आपको सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते से अलग हटकर कुछ बताने जा रहे हैं। जी हां, हम आपको ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री से मिलवाने जा रहे हैं, जो सुष्मिता सेन को अपनी प्रेरणा मानती हैं। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा चांदनी सिंह के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
चांदनी सिंह, सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्रियों को करती हैं फॉलो
छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा शख्स किसी न किसी व्यक्ति को अपने जीवन की प्रेरणा मानता है। उसी इंसान को प्रेरणा मानकर वह शख्स अपने जीवन को आगे बढ़ाता है। जरूर आप भी किसी न किसी को अपना आइडल मानते ही होंगे और ऐसा ही कुछ भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह ने किया है। चांदनी सिंह भी बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा मानती हैं और उन्हीं में से एक हैं सुष्मिता सेन। चांदनी को सुष्मिता को देखकर ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। सुष्मिता के अलावा वह बॉलीवुड में से मलाइका अरोड़ा और बंगाली बाला यानी बिपाशा बसु को फॉलो करती हैं। वह इंडस्ट्री की इन तीनों अभिनेत्रियों से बहुत ज्यादा मोटिवेटिड रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
चांदनी सिंह - फोटो : social media
फिटनेस का चढ़ा बुखार
बाकी भोजपुरी अभिनेत्रियों की तरह ही चांदनी भी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही ज्यादा सीरियस हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि चांदनी एक फिटनेस फ्री बन चुकी हैं। फिटनेस की वजह से ही उनका झुकाव बॉलीवुड की इन तीनों अभिनेत्रियों की तरफ हुआ था। दरअसल, सुष्मिता, मलाइका और बिपाशा के सोशल मीडिया हैंडल्स पर वर्कआउट वीडियो देख देखकर ही चांदनी ने फिगर मेंटेन करने का मन बनाया था। इन अभिनेत्रियों की फोटोज और वीडियो देखकर चांदनी को टेंशन हो गई थी कि उनकी फिगर का क्या होगा, जिसके बाद उन्होंने फिट रहने का फैसला किया।
विज्ञापन

4 of 4
चांदनी सिंह - फोटो : social media
यूट्यूब स्टार हैं चांदनी
इनकी वीडियोज देखकर चांदनी सिंह को इच्छा हुई कि वह भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों की तरह वर्कआउट वीडियो बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें। हालांकि, अब तक उन्होंने कोई भी वीडियो पोस्ट नहीं की है। लेकिन उनके फैंस को यकीन है कि वह ऐसा जरूर करेंगी। चांदनी भोजपुरी स्टार्स खेसारी लाल और रितेश पांडे के साथ काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह एक यूट्यूब स्टार भी हैं।          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें