सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां
- फोटो : Twitter @LalitKModi
गौरतलब है कि ललित मोदी ने गुरुवार की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी और सुष्मिता की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इन तस्वीरों के कैप्शन में सुष्मिता सेन को अपना बेटरहाफ बताया था। इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इसके बाद ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें कहा, 'साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।' इसके अलावा, ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है।