सुष्मिता सेन, चारू आसोपा
- फोटो : instagram
भाभी ने कही यह बात
सुष्मिता के भाई राजीव सेन और उनके पिता शुबीर सेन के बाद अब उनकी भाभी चारू असोपा ने एक्ट्रेस और ललित मोदी के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सुष्मिता का समर्थन करते हुए 'द प्रॉब्लमेटिक कल्चर ऑफ कॉलिंग वुमन गोल्ड डिगर्स (महिलाओं को 'गोल्डडिगर' बुलाने की समस्याग्रस्त संस्कृति)' नामक पोस्ट शेयर कर लिखा, "सच में, हमेशा लड़कियाें को ही निशाना बनाया जाता है, लोग लड़की को गोल्ड डिगर कहने से पहले दो बार सोचते तक नहीं हैं। इट्स रियली (एक दिल दहला देने वाला इमोजी)"।