फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर कदम रखने जा रही है ये अभिनेत्री, इस वेब सीरीज में निभाएंगी मुख्य भूमिका

Tue, 11 Feb 2020 08:07 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sushmita sen
भारतीय सिनेमा में डिजिटल प्लेटफॉर्म के दखल की वजह से जो क्रांति आई है, यह उसी का असर है कि अब तक पर्दे से नदारद रहने वाले कलाकार भी सामने आने लगे हैं। उन्हीं में से एक है सुष्मिता सेन, जो अब हाल ही में डिज्नी प्लस और हॉटस्टार के मेल से बनने वाली वेब सीरीज 'आर्या' से लगभग 10 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। यह वेब सीरीज मार्च के महीने में 29 तारीख को डिज्नी प्लस और हॉटस्टार पर संयुक्त रूप से प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
sushmita sen - फोटो : social media
सीरीज के निर्माण के बहुत ही करीब रहने वाले एक सूत्र ने कहा, 'डिज्नी और फॉक्स स्टार नेटवर्क के विलय के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे, कि बहुत ही जल्दी डिज्नी प्लस और हॉटस्टार का भी विलय होने वाला है और अब सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'आर्या' से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, तो यह वेब सीरीज पहला प्रोजेक्ट होगा जो संयुक्त रूप से डिज्नी प्लस और हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।'
 
विज्ञापन

3 of 4
sushmita sen - फोटो : social media
सूत्र ने आगे कहा, 'इस वेब सीरीज की शूटिंग दिसंबर के महीने में 2019 में शुरू हुई थी, और इसका निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। इस शो को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है, और इस वेब सीरीज के मार्च के महीने में 29 तारीख को रिलीज होने की संभावना है। सुष्मिता सेन इसमें आर्या का मुख्य किरदार निभा रही हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
sushmita sen
बता दें कि सुष्मिता सेन को अंतिम बार पर्दे पर अनीस बज्मी की फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में एक मुख्य किरदार में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, कंगना रनौत आदि भी मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्ष 2015 में सृजित मुखर्जी की बंगाली आर्ट फिल्म 'निर्बाक' में समीक्षकों ने सुष्मिता के अभिनय को बहुत सराहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें