फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की फेक न्यूज के बाद फिर सुर्खियों में नेहा कक्कड़, अब बिना मेकअप की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Tue, 11 Feb 2020 07:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक तरफ जहां वो अपनी दिलकश आवाज से सभी का दिल जीत लेती हैं तो वहीं दूसरी ओर अपनी प्यारी मुस्कान से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। इसके साथ ही नेहा सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बीच नेहा की कुछ बिना मेकअप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
neha kakkar
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों की खासियत हैं कि ये तस्वीरें बिना मेकअप की हैं। नेहा की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि नेहा ने एक या दो नहीं बल्कि तीन तस्वीरें साझा की हैं। नेहा ने खुद कैप्शन में लिखा है- नो फिल्टर।

विज्ञापन

3 of 6
Neha Kakkar and Aditya Narayan - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले तक नेहा कक्कड़ शादी की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में थीं। ऐसी खबरें थी कि नेहा कक्कड़ की शादी उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ 14 फरवरी को होने वाली है। हालांकि ये खबरें महज अफवाह थीं और खुद उदित ने इसका खुलासा किया था।

4 of 6
neha kakkar - फोटो : social media
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया में सबसे खुश होते।'
विज्ञापन

5 of 6
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media
उदित नारायण ने आगे कहा, 'अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता। लिंक-अप और शादी की अफवाहें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
हाल ही में इंडियन आइडल के एक प्रोमो में आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को Kiss करने के बात कही। वेलेंटाइन वीक को देखते हुए पहले तो नेहा कक्कड़ कहती हैं कि वो कॉलेज नहीं गईं इसलिए वो रोज डे, प्रपोज डे और टैडी डे जैसी चीजें देख नहीं पाईं। इसके बाद आदित्य एक टैडी बियर नेहा कक्कड़ को गिफ्ट करते हैं। आदित्य कहते हैं कि 'जब आपने ढाई अक्षर प्यार के पढ़ लिए तो कॉलेज जाकर क्या करेंगे। मैं आपसे एक चीज कहना चाहता था कि इन पांचों दिन में एक Kiss Day भी आता है।' ये सुनकर नेहा कक्कड़ शरमा जाती हैं।

पढ़ें: बोल्ड ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई थीं नुसरत भरूचा, अब ट्रोलर्स को ऐसे दिया करारा जवाब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें