बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हालांकि ललित मोदी की पहली पोस्ट से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद दूसरी पोस्ट के जरिए उन्होंने ये साफ कर दिया कि फिलहाल दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्द शादी कर लेंगे। ललित मोदी एक बिजनेसमैन हैं जबकि सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स होने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सुष्मिता सेन किसी को डेट कर रही हों। ललित मोदी से पहले भी उनके कई अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको इस बारे में बताते हैं।