फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' में अर्जुन-अंशुला पर जान्हवी ने कही दिल की बात, बोलीं- मेरी ताकत...

Thu, 14 Jul 2022 10:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करण जौहर - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक अपने सबसे चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के साथ वापस आ गए हैं। शो के हर सीजन में इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे शिरकत करते हैं, जिनसे करण बातचीत करते हुए उनके जीवन के तरह-तरह के राजों पर से पर्दा उठाते हैं। इन मजेदार खुलासों के बिना यह चैट शो अधूरा सा लगता है। इसके पिछले छह सीजन्स के साथ-साथ यहां आने वाले सितारों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इस सीजन के  पहले एपिसोड में जहां आलिया और रणवीर सिंह ने आकर धमाल मचाया था, वहीं इसके दूसरे एपिसोड में आज सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने शिरकत की है। इस एपिसोड में सारा और जान्हवी ने करण के साथ खूब गपशप की, जिसे सुन सभी के चेहरों पर मुस्कान आई। इतना ही नहीं जान्हवी ने अपने भाई और बहन के बारे में भी बहुत कुछ बोला।
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर, सारा अली खान - फोटो : Instagram
परवरिश पर बोली अभिनेत्रियां
'कॉफी विद करण 7' के आज प्रीमियर हुए एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर मस्ती के मूड में नजर आई। दोनों अभिनेत्रियों ने करण के साथ खूब मस्ती की लेकिन एपिसोड में एक पल आया जब करण ने सारा और जान्हवी से उनके माता-पिता द्वारा की गई परवरिश के बारे में पूछा। इस समय दोनों अभिनेत्रियों ने माना की उन दोनों के परिवारों की परवरिश का ढंग अलग-अलग रहा। लेकिन हम दोनों फिर भी इस चीज से एक-दूसरे को सबसे ज्यादा कनेक्ट करते हैं। इसके बाद करण ने जान्हवी से उनके भाई और बहन को लेकर सवाल किए।  
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
मां के जाने के बाद रिश्ते बदले
शो के होस्ट और निर्माता करण जौहर ने जान्हवी से पूछा श्रीदेवी के जाने के बाद आपको पूरा परिवार मिला, आपको कैसा लगता है?  इस सवाल का जवाब देते हुए श्रीदेवी की बेटी ने कहा, 'हां मेरे पास अब परिवार का सपोर्ट है और मैं उनको इस चीज के लिए थैंक्यू कहना चाहती हूं। क्योंकि अगर वे लोग नहीं होते तो मेरे लिए मां के निधन से निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता। सबसे ज्यादा अर्जुन भईया और अंशुला दीदी, उनके बिना मैं कुछ नहीं कर पाती। मैं उनको जितना थैंक्यू कहूं उतना कम।'
विज्ञापन

4 of 4
कपूर परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा व्यक्तित्व बदला
जान्हवी ने अपनी बात को नम आखों के साथ आगे बढ़ाते हुए कहा,' मां की जगह कभी भी  कोई भी नहीं ले सकता। मां को खोने का एहसास कभी खत्म नहीं हो सकता, लेकिन यह मेरे नए जीवन की तरह है। और सच बताऊं तो मैं अब एक अलग पर्सनैलिटी हूं क्योंकि मां के सामने मेरा जीवन किसी परियों की कहानी की तरह था। लेकिन अब मैं पूरी तरह से बदल गई हूं। मुझे पता है जब हमारे परिवार में बहुत सारी दिक्कतें थी, जो हर परिवार में होते हैं। लेकिन वो सब एक सपने की तरह था। मां के समय जैसा कुछ नहीं हो सकता पर आज मैं जो जिंदगी जी रही हूं वो सिर्फ अर्जुन भैया और अंशुला दीदी की वजह से ही है। मैं उनके साथ प्रोटेक्टिव फील कर हूं।' बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर दोनों बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं और श्रीदेवी के समय दोनों के रिश्ते जान्हवी और खुशी से ज्यादा अच्छे नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें