फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सड़क पर कचरा फैलाते पकड़े गए सुष्मिता-रोहमन शॉल? यूजर्स बोले- ये रोल मॉडल हैं?

Wed, 12 Apr 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी सेहत की वजह से तो कभी अपनी फिटनेस और फिल्मों की वजह से। यूं तो सुष अक्सर पॉजिटिव वजहों से ही मीडिया का ध्यान खींचती हैं, मगर इस बार वजह थोड़ी उल्टी है। हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है? हाल ही में सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शॉपिंग करने निकलीं। वापस लौटते हुए कुछ ऐसा हो गया कि लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ शो-रूम से लौटती नजर आ रही हैं। उनके और रोहमन के हाथों में शॉपिंग बैग लगे हुए हैं। बाहर आकर सुष्मिता अपनी कार में बैठती हैं। इस दौरान वह पैपराजी से भी काफी अच्छे से हालचाल पूछती नजर आ रही हैं। मगर, सुष्मिता कार में बैठकर जैसे ही दरवाजा बंद करती हैं, वैसे ही एक प्लास्टिक की बोतल कार से सड़क पर गिर जाती है। 
Akshay Oberoi: 'शाहरुख की 'पठान' से ज्यादा दमदार होगी फाइटर...', अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का बड़ा दावा
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, गौर से वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि यह बोतल सुष्मिता सेन ने जान-बूझकर कार से नहीं गिराई है, बल्कि कार का दरवाजा बंद करने के दौरान यह अचानक बाहर गिर गई है। मगर, नेटिजन्स इसके लिए एक्ट्रेस और रोहमन शॉल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स दोनों सेलेब्स को ट्रोल करने में लगे हैं। एक ने लिखा, 'क्या मेरी तरह किसी और ने भी इस बात पर गौर किया कि एक पानी की बोतल जादुई तरीके से कार से बाहर आ गई है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये रोल मॉडल हैं?' एक यूजर ने लिखा, 'सेलिब्रिटी भी सड़क पर प्लास्टिक कचरा फैला सकते हैं।' हालांकि, सुष्मिता के कुछ फैंस उनका बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। 
Nafisa Ali: नफीसा अली ने अपने पति की रेजिमेंट को दी श्रद्धांजलि, शाहरुख-प्रियंका संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूजर्स रोहमन और सुष्मिता को साथ देखकर उनसे उनका रिलेशनशिप स्टेट्स भी पूछ रहे हैं। हाल ही में सुष्मिता ने एक वर्कआउट वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें वह रोहमन शॉल संग वर्कआउट करती नजर आईं। अब दोनों साथ शॉपिंग करने गए। ऐसे में यूजर्स पूछ रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो गया है क्या? वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता इन दिनों 'ताली' और 'आर्या 3' में व्यस्त हैं।
Allu Arjun: शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? इस दिन रिलीज होगा 'जवान' का टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें