फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit- Sushmita Relationship: सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग कर ली सगाई? सामने आई अंगूठी फ्लॉन्ट करती तस्वीर

Fri, 15 Jul 2022 12:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। गुरुवार रात एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर सामने आईं खबरों ने जहां हर किसी को हैरान कर दिया तो वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी तक इन खबरों पर यकीन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। गुरुवार रात एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर सामने आईं खबरों ने जहां हर किसी को हैरान कर दिया तो वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी तक इन खबरों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। दरअसल, बीते दिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप का एलान किया। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर तस्वीरों और खबरों का सैलाब आ गया। सोशल मीडिया पर कल से यह कपल चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में अब एक तस्वीर से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ललित मोदी द्वारा शेयर की तस्वीरों में से एक तस्वीर को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। सामने आई इस तस्वीर में सुष्मिता सेन के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। इस अंगूठी को देख फैंस यह मान रहे हैं दोनों ने शादी तो नही मगर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। तस्वीर में मोदी पिंक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, सुष्मिता सेन काले रंग की ड्रेस में अपने हाथ में अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बड़े डायमंड वाली इस अंगूठी को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। 

विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीते दिन सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए एक पोस्ट में मोदी ने एक्ट्रेस को बैटरहाफ बताया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबरें सामने आने लगी थी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, अपने इस पोस्ट के 42 मिनट बाद ललित ने यह साफ किया था कि दोनों ने शादी नहीं की है। फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी के इस एलान के बाद से ही सोशल मीडिया दोनों की रोमांटिक तस्वीरों से भर गया। साथ ही कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे। इतना ही नहीं ललित ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर की डीपी और बायो तक बदल दिया है। उन्होंने डीपी  में सुष्मिता के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है। साथ ही बायो में लिखा, 'आखिरकार मैं अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा हूं...अपने पार्टनर इन क्राइम, माई लव सुष्मिता सेन के साथ।''

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें