फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: 'इमरजेंसी' का टीजर देख अनुपम खेर बांधे कंगना की तारीफों के पुल, बोले- बहते हुए दरिया को...'

Fri, 15 Jul 2022 11:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर, इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना इस समय अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। जिसे देखने के बाद फैंस तो उनकी तारीफ कर ही रहे हैं, अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बेहद ही खास अंदाज में कंगना की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
'इमरजेंसी' के टीजर से इंप्रेस हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम से 'इमरजेंसी' का टीजर शेयर करते हुए लिखा, डियर कंगना, इमरजेंसी का टीजर क्या शानदार है! आप वास्तव में असाधारण और प्रतिभाशाली हैं! मेरे दादाजी कहते थे, "बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता!" जय हो!
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
इंदिरा गांधी के किरदार में खूब फबीं कंगना रणौत
इमरजेंसी के टीजर में कंगना रणौत इंदिरा गांधी के किरदार में खूब फब रही हैं। उनका लुक को शानदार लग ही रहा है साथ ही चेहरे के हाव-भाव और कंगना की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। चेहरे पर हल्की फुल्की झुर्रियां और बातों में रुआब से कंगना ने टीजर में जान डाल दी है। फिलहाल अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
जैसा की फिल्म के नाम 'इमरजेंसी' से ही पता चल रहा है कि यह फिल्म 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को छुएगी। यह फिल्म फिल्म देश की सबसे प्रभुत्वशाली महिलाओं में से एक रहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने पोस्ट साझा कर इसकी रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसके मुताबिक फिल्म 'इमरजेंसी' 25 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें