फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ब्वॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले घूम रहीं सुष्मिता सेन, बेटियों के साथ तस्वीरें वायरल

Mon, 22 Jul 2019 01:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अमेरिका में हैं । सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियों के साथ छुटि्टयां मना रही हैं । सुष्मिता ने अरमानिया से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं । इन फोटो में सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ थामे घूमती दिखीं, वहीं बेटियों ने भी एक से बढ़कर एक पोज दिए । 
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
तस्वीरों में सुष्मिता स्लीवलेस टॉप और जींस के साथ स्पोर्ट्स जूते पहने दिख रही हैं । सुष्मिता की बेटियां रेने और अलीशा डांस करती नजर आईं । कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'आओ मेरे साथ सच्चाई को सेलिब्रेट करो ।' इससे पहले भी सुष्मिता ने एक वीडियो शेयर किया था । साथ ही एक सेल्फी भी शेयर की थी ।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen daughter - फोटो : social media
सुष्मिता ने रोहमन की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें ट्रोल किया था । उन्होंने रोहमन शॉल के लिए लिखा, 'इतने सीरियस क्यों हो मेरी जान... तस्वीर के लिए अच्छी मेहनत की है। तुम सबसे प्यार करती हूं।' ऐसा लग रहा है रोहमन का सीरियस पोज सुष्मिता को रास नहीं आया, तभी तो वो उन पर तंज कसती दिख रही हैं। 

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
लुक्स की बात करें तो सुष्मिता ने पीले कलर का टॉप पहना है। साथ ही सनग्लासेस कैरी किए हुए हैं। वहीं छोटी बेटी अलीशा भी मैचिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसके अलावा सुष्मिता सेन ने एक और सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में सुष्मिता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही ओवरसाइज्ड सनग्लासेस उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। बता दें कि रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर सुष्मिता, रोहमन और अपनी बेटियों के साथ वीडियो शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें