हाल फिलहाल में 'साइंस' काफी सुर्खियों में है। एक तरफ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) का चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा। तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें कि मिशन मंगल कायदे से तारा शिंदे, एका गांधी, कृतिका अग्रवाल, वर्षा गौड़ा और नेहा सिद्दीकी की कहानी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की इस शुरुआत से पहले हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मे बन चुकी हैं जिसमें चांद या फिर किसी अन्य ग्रह तक का सफर तय किया गया है।