फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए उनके ब्वॉयफ्रेंड, प्यार बयां कर लिखा- 'मेरी जान को...'

Tue, 19 Nov 2019 09:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों सहित फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, लेकिन इन सबके बीच एक शख्स की बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में रोहमन शॉल की सुष्मिता सेन को दी गई बधाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media
रोहमन शॉल ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन की तस्वीर साझा करते हुए बेहद प्यारभरे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सुष्मिता सेन की ये तस्वीर ढलते सूरज यानी शाम के समय की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रोहमन शॉल ने कैप्शन में लिखा- "ठीक वैसे ही जैसे उगता हुआ सूरज दुनिया के लिए रोशनी लेकर आता है, तुम मेरा प्यार, मेरी जिंदगी में वैसे ही रोशनी लेकर आईं। सच कहूं तो इस खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए खास और लंबी-लंबी बातें लिखना चाहता था लेकिन सुनो जब मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो मैं बस खो जाता हूं और निशब्द हो जाता हूं, वैसे ही जैसा मैं पहली बार में था। ठीक वैसे ही जैसे मैं इस तस्वीर को क्लिक करते वक्त था।"
 
विज्ञापन

3 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन शॉल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा-"मेरी जिंदगी के हर नए दिन तुम मुझे हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हो। अब इससे ज्यादा खुदा से और क्या मांगू, उसने तो पूरी कायनात से मुझे नवाजा है। मेरी जान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। 44 की हो गई हो चलो इस साल भी हम राज करें।" सोशल मीडिया यूजर्स और सुष्मिता सेन की फैंस रोहमन शॉल की इस रोमांटिक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

4 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और फिर बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुष्मिता ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट्स फिल्म दी हैं। लेकिन पिछले लंबे वक्त से सुष्मिता बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुईं हैं। वैसे बॉलीवुड से दूरी के बाद भी सुष्मिता किसी न किसी से सुर्खियों में रहती हैं, जिसमें एक प्रमुख वजह उनका रिलेशनशिप है। फिलहाल सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन आज 44 साल की हो गई हैं। सुष्मिता की दो बेटियां लेकिन सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं कई पोस्ट में उनके साथ उनकी बेटियां भी नजर आती हैं। लेकिन रोहमन से पहले सुष्मिता का नाम करीब दस से अधिक लोगों से जुड़ चुका है। 

पढ़ें: 'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन बोले, पहली फिल्म के बराबर आज भी करता हूं मेहनत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें