फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल का जवाब देकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या को हराया था

Tue, 19 Nov 2019 07:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। वो पूरा समय अपने परिवार और बच्चों को दे रही हैं । सुष्मिता 19 नवंबर को अपना बर्थडे मनाती हैं । इस बार वो 44वां बर्थडे मनाएंगी । इस मौके पर हम आपको सुष्मिता से जुड़ा वो किस्सा बताते हैं जब वो 1994 में मिस इंडिया बनी थीं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
sushmita sen - फोटो : social media
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया पेगमेंट में हिस्सा लिया था । यह प्रतियोगिता गोवा में हुई थी । उस दौरान सभी ने ऐश्वर्या और सुष्मिता पर शर्त तक लगा ली थी क्योंकि दोनों ही मजबूत दावेदार थीं ।

विज्ञापन

3 of 9
सुष्मिता सेन
मिस इंडिया का वो किस्सा आपको बताते हैं जब सुष्मिता ने ऐश्वर्या से जीतता हुआ ताज छीन लिया था । आखिरी राउंड तक पहुंचते-पहुंचते सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था ।

4 of 9
सुष्मिता सेन
जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे । इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा,वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा ।
 
विज्ञापन

5 of 9
सुष्मिता सेन
जज ने ऐश्वर्या से सवाल पूछा- 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी । रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटिफुल या मैसन कैपवेल के जैसा ।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सिरीज के कैरेक्टर के नाम हैं ।
 
विज्ञापन

6 of 9
सुष्मिता सेन
इसके जवाब में ऐश ने कहा था, 'मैसन । हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं । मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है । जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है ।'
विज्ञापन

7 of 9
सुष्मिता सेन
वहीं सुष्मिता से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है?ये कबसे शुरू हुआ ?और आप क्या पहनना पसंद करेंगी ?'
 

8 of 9
सुष्मिता सेन
इस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता ने बाजी जीत ली थी । उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय शुरू हुआ था । इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है । मुझे इंडियन और एथनिक वियर पहनना बहुत पसंद है । मैं अपनी वॉर्डरोब में इंडियन वियर रखना चाहूंगी ।'
विज्ञापन

9 of 9
सुष्मिता सेन
मिस इंडिया बनने के बाद सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहुंची थीं। सुष्मिता ने पहली बार भारत की ओर से मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 
 

'मरजावां' को मिला वीकेंड का फायदा, आयुष्मान की 'बाला' ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें