बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : instagram
पत्नी को गिन्नी ने किया जन्मदिन विश
कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ को जन्मदिन की बधाई दी है। कपिल ने दो प्यारी सी तस्वीरों के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी सबसे अच्छी दोस्त गिन्नी और अब मैं मेरे बच्चे की होने वाली मां को खूब सारा प्यार और इतना सब देने के लिए बहुत ही धन्यवाद।'
विज्ञापन
3 of 6
Neha Dhupia and Angad along with baby
- फोटो : instagram
नेहा-अंगद की बेटी का पहला बर्थडे
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर का आज पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर नेहा ने बेटी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ' हैप्पी फर्स्ट बर्थडे हमारी छोटी सी परी। मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हें जिंदगी में सभी बेहतर चीजें देखने के लायक हूं। हालांकि, तुमने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। गुरु 'मेहर' करें।'
4 of 6
SARA ALI KHAN
- फोटो : SARA ALI KHAN
सारा अली खान के मन की बात
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश अदांज को लेकर तो कभी किसी मुद्दे पर अपनी राय को लेकर। ऐसे में अब सारा ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो सिर्फ एक्टिंग और फिटनेस के लिए क्रेजी नहीं हैं बल्कि समाज में बदलाव भी चाहती हैं और कोशिश करती हैं कि देश के लिए भी हो सके वो कर पाएं। सारा ने कहा कि हो सकता है राजनीति में मेरी समझ अच्छी न हो लेकिन समाज के बदलाव के लिए मैं बहुत कुछ करना चाहती हूं।
विज्ञापन
5 of 6
manushi chillar
18 नवंबर है मानुषी छिल्लर के लिए बेहद खास
तारीख 18 नवंबर मानुषी छिल्लर के लिए बेहद खास है। दरअसल दो साल पहले मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस बारे में मानुषी ने कहा कि 'ये सच में एक इत्तेफाक है कि दो साल पहले मैं मिस वर्ल्ड बनी थी और आज ही की तारीख में मैंने अपनी पहली फिल्म का पहला शॉट दिया।' बता दें कि मानुषी अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी।
विशाल ददलानी का ट्वीट वायरल
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं वो अपने ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में भी रहते हैं। ऐसे में विशाल ने अब पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर निशाना साधा है। विशाल ने गोगोई को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया है।