फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Relationship: अफेयर के एलान से भावुक अपील तक, जानें सुष-ललित के रिश्ते में अब तक क्या हुआ?

Sun, 17 Jul 2022 12:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते के एलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों की तस्वीरें और कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते के एलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों की तस्वीरें और कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। दोनों के रिश्ते की खबर सामने आने बाद से ही कई लोग हैरान हैं तो वहीं कई अब तक इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का भी सैलाब आ गया है। इसी बीच अब इस पूरे मामले पर ललित मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सुष्मिता के संग अपने रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट के बाद से अब एक बार फिर ललित और सुष्मिता के रिश्ते की खबर को हवा दे दी है। तो विस्तार से आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ-

 
विज्ञापन

2 of 10
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : Twitter @LalitKModi

इसकी शुरुआत गुरुवार, 14 जुलाई को ललित मोदी द्वारा शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किए गए एक ट्वीट से हुई। इस ट्वीट में मोदी ने सुष को 'बेटरहाफ' बताया, जिसके बाद दोनों की शादी खबरें तेज हो गई। लेकिन इस ट्वीट के ठीक 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर यह साफ किया दोनों ने शादी नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने यह एलान किया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी भी करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 10
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष-ललित के रिश्ते की खबर सामने आते ही यह आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने लगी। इसी बीच इस पर अभिनेत्री के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन ने एक बातचीत में बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।” भाई राजीव के इस बयान के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद कई तरह की बातें सामने आने लगी। 

 

4 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शादी की खबरों के बाद अगले ही दिन सुष्मिता और ललित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इस तस्वीर को देख लोग यह कयास लगाने लगा कि कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दरअसल, एक तस्वीर में सुष्मिता के हाथ में बड़े डायमंड वाली अंगूठी नजर आ रही थी। एक्ट्रेस के हाथ में इस रिंग को देख लोग सगाई के कयास लगाने लगे। 

विज्ञापन

5 of 10
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद से ही सभी लोग सिर्फ एक ही शख्स की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपने रिश्ते के एलान के 21 घंटे बाद सुष्मिता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं एक खुश जगह पर हूं !!! न ही शादी हुई है... न कोई अंगूठी ... बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !!" उन्होंन आगे लिखा, "पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद ... और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए ... वैसे भी 'आपका इससे कोई लेना देना नहीं है' !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!"

विज्ञापन

6 of 10
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबके बीच ललित और सुष्मिता के अलावा एक और व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर भी जोर-शोर से चर्चा होने लगी। इसी बीच रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख यह साफ पता चल रहा था कि वह इस एलान के बाद काफी दुखी है। रोहमन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, किसी पर हंसने से सुकून मिल जाए तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वह नहीं तुम हो। 

विज्ञापन

7 of 10
ललित मोदी-मीनल और ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस पर रिश्ते पर ललित मोदी के घरवालों की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई। ललित के बेटे रुचिर ने मीडिया से इस बारे में बातचीत के करते हुए कहा कि, "मैं सच कहूं तो मुझे किसी पर टिप्पणी करना पसंद नहीं। किसी के निजी मामले पर तो बिल्कुल भी नहीं। और फैमिली पॉलिसी के तहत मैं उन पर कमेंट कर भी नहीं सकता। यह उनका जीवन है और फैसला भी उनका है।"

8 of 10
अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेत्री के पिता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे भी ललित के ट्वीट के बारे में मीडिया से जानकारी मिली। मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता है। अगर ऐसा कुछ होता तो सुष्मिता उन्हें जरूर बताती। लेकिन अभी तक तो उन्होंने ललित मोदी के बारे में उनसे कुछ भी नहीं कहा है।

9 of 10
राखी सावंत, ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media
इन सबके बीच इस पूरे मामले पर आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटी तक के रिएक्शन सामने आने लगे। अभिनेता रणवीर सिंह ने जहां इस एलान के बाद कपल पर प्यार लुटाया तो वहीं एक्ट्रेस राखी सावंत इसे सुन हैरान रह गई। इसके अलावा केआरके ने भी इस पूरे मामले पर अपनी टिप्पणी दी। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी राय देते नजर आए। 
विज्ञापन

10 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इन सब के बीच अब हाल ही में ललित मोदी ने अपने ट्वीट से एक बार फिर अपने रिश्ते की खबर को हवा दे दी। ललित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने पर अपना पक्ष रखा है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज फैलाने पर भी नाराजगी जताई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें