रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर बनी फिल्म रॉकेट्री ने अपने दो हफ्ते पूर कर लिए हैं और अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर बनी हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक रॉकेट्री ने रिलीज के 16 वें दिन 70 लाख के आस-पास कमाई की है, जो हाल ही में रिलीज हुई 'शाबाश मिथु' के पहले दिन के कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म के कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म ने अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो हिंदी पट्टी के बजट के हिसाब से अच्छी मानी जा रही है।