फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Affair: 'क्या दो लोग दोस्त नहीं हो सकते, उनके बीच जादू नहीं हो सकता' अफेयर पर ललित मोदी की दो टूक

Sun, 17 Jul 2022 11:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में बीते दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के रिश्ते को लेकर हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में बीते दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के रिश्ते को लेकर हलचल मची हुई है। बीते दिनों ललित द्वारा अभिनेत्री के साथ रिलेशन में होने की खबर के बाद से ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अब खुद ललित मोदी ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा- चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए ललित मोदी ने उनको लेकर चल रही फेक खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद के ट्रोल होने पर भी नाराजगी जाहिर की है।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में मोदी ने लिखा, मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर चार गलत तरीके से टैग किया जा रहा है। मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्य युग में रह रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और फिर अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा है तो जादू हो सकता है। मेरी सलाह जियो और दूसरों को जीने दो।
विज्ञापन

3 of 5
ललित मोदी-मीनल और ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, सही खबर लिखें, डोनाल्ड ट्रंप की स्टाइल में फेक न्यूज की तरह नहीं। और यदि आप नहीं जानते हैं तो मुझे अपने जीवन के सभी दिवंगत प्रेम को उजागर करने दें। मीनल मोदी 12 साल तक मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी, जबकि वह शादीशुदा थी। वह मेरी मां की दोस्त नहीं थी। यह अफवाहें निहित स्वार्थों द्वारा फैलाई गई थी। इस छोटी सोच से बाहर निकलने का समय आ गया है। आशा है कि आप इसका मतलब जानते हैं। आनंद लें जब कोई समृद्ध हो। 

4 of 5
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

ललित आगे लिखते हैं कि, मैं आप लोगों से अपना सिर ऊंचा रखता हूं । आप मुझे "भगोड़ा" कहते हैं तो आप मुझे बताएं कि किस अदालत ने मुझे "कभी दोषी" ठहराया है। मैं तुम्हें कुछ नहीं बताऊँगा। और हर कोई जानता है कि भारत के 12-15 शहरों में कारोबार करना कितना मुश्किल है। और जैसा कि मैंने 2008 में कहा था आईपीएल यह मंदी का सबूत है, उस समय सब हँसे थे। अब कौन हंस रहा है। क्योंकि हर कोई जानता है कि मैंने यह सब अकेले किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ललित मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस को बेटरहाफ कहा था, जिसके बाद से ही यह खबर सामने आने लगी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, अपने इस ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही ललित मोदी ने यह साफ किया था कि शादी नहीं हुई है। फिलहाल दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जल्द ही शादी भी करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें