शाबाश मिथु
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन
तापसी पन्नू का अभिनय हर किरदार में दमदार होता है और इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ये दर्शकों की पसंद पर ही निर्भर करता है। फिलहाल इस बार क्रिकेटर के रूप में तापसी का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को तो फिल्म ने महज 50 करोड़ के आस-पास ही कलेक्शन किया था, वहीं अब दूसरे दिन 'शाबाश मिथु' के कलेक्शन में भले ही कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन फिर भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन तकरीबन 70 लाख पर आकर रुक गया जो पहले दिन की तुलना में कुछ ही ज्यादा है।