फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर अभिनेता का ट्वीट वायरल, कहा- 'मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी तो..'

Wed, 04 Mar 2020 02:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sushant Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
हाल ही में हुई दिल्ली हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था। जिसके बाद अब सुशांत सिंह ने दिल्ली हिंसा पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
सुशांत सिंह - फोटो : ANI
दरअसल दिल्ली हिंसा को लेकर सुशांत सिंह ने एक शायरी के जरिए अपनी बात रखी है। सुशांत ने लिखा, 'थक गए होगे तुम, सांस ले लो जरा। हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था, या था तिलक वाला वो जो मरा। अब भी जी नहीं भरा? मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी, तो खुद चलकर आऊंगा तुम तक ये वादा है मेरा। बस इतनी मोहलत देना ऐ दोस्त कि जो घर तोड़े हैं तुमने, उनमें से कुछ तो मैं फिर बना दूं जरा।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Sushant Singh - फोटो : amar ujala
सुशांत ने इस ट्वीट के जरिए हिंसा के आरोपियों पर तंज कसा है। सुशांत के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ उनके इस ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनको इस ट्वीट के चलते ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सावधान इंडिया
बता दें कि सुशांत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले सुशांत टीवी शो सावधान इंडिया से निकाले जाने को लेकर सुर्खियों में थे। सुशांत ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि सरकार के विरोध में जाने की वजह से उन्हें शो से निकाला गया है, जबकि मेकर्स ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

विज्ञापन के लिए सलमान खान को मिली सात करोड़ रुपये प्रतिदिन की फीस? जानें सच्चाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें