फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस की जांच में बड़ा ट्विस्ट, फांसी के फंदे वाले कपड़े की मजबूती पर शक

Sat, 27 Jun 2020 04:35 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) की आत्महत्या मामले में लगातार चल रही छानबीन में एक नया ट्विस्ट आ गया। दरअसल शुरुआती हायतौबा शांत होने के बाद मुंबई पुलिस ने अपनी जांच दोबारा वहां से शुरू की है, जहां सुशांत ने आत्महत्या की थी। पुलिस के निशाने पर अब वह कथित कपड़ा है जिससे सुशांत के सुसाइड कर लेने की बात कही जा रही है। पुलिस को शक इस बात का है कि क्या ये कपड़ा फंदे में लटकने के बाद सुशांत का वजन संभाल सकता था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने के लिए एक हरे रंग के कुर्ते का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब सुशांत के मृत शरीर को नीचे उतारा था, तब उन्हें वहां एक बाथरोब बेल्ट भी मिली जो पहले से ही दो टुकड़ों में टूट चुकी थी। सुशांत के घर में किसी सबूत के लिए जब पुलिस ने खोज की थी तब उन्हें सुशांत की कपड़ों की अलमारी पूरी तरह बिखरी मिली। ऐसा कुछ खोजने के लिए ही किया जाता है कि प्रेस किए हुए कपड़े सब बिखरा दिए जाएं।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
पुलिस की थ्योरी है कि सुशांत ने पहले उस बाथरोब बेल्ट से फांसी लगाने की कोशिश की होगी। लेकिन, जब वह टूट गई तो उन्होंने एक कुर्ते को ही रस्सी बना कर खुद को लटका लिया। पुलिस ने इस कुर्ते को भी कलीना फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। इस कुर्ते की परीक्षण रिपोर्ट ही बताएगी कि आखिर वह कुर्ता सुशांत का वजन वहन कर सकता था या नहीं!

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
पुलिस इस केस की छानबीन में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उन्हें तो यह भी शक है कि शायद सुशांत के ट्विटर अकाउंट से भी किसी ने छेड़छाड़ की है। इसलिए, उन्होंने ट्विटर कंपनी को एक पत्र लिखकर सुशांत के अकाउंट की पिछले छह महीने की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 जून को हुई इस घटना के बाद पुलिस अब तक सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े लगभग 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है जिसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। इसके अलावा उनके शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें