आदमी जब बूढ़ा हो जाता है तो रिटायर हो जाता है... जब रिटायर हो जाता है तब काम करना छोड़ देता है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसे अभिनेता भी थे जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया। इस अभिनेता को आपने कभी शंभू काका, रामू काका, नाना, पिता, नेता, स्कूल मास्टर, रिटायर्ड जज, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, पंडित, संत, कर्नल, पुजारी, दीवान और प्रिंसिपल जैसी छोटी भूमिकाओं में देखा होगा। ये अभिनेता हैं एके हंगल।