फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Jun 2020 01:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में याचिका दर्ज की है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। कुंदन कुमार का आरोप है कि 'रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्यार में फंसाया। सुशांत की मदद से उसके करियर को फायदा मिला जब उसका काम पूरा हो गया तो वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को सदमा लगा था जिसके बाद अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।' 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
कुंदन कुमार ने कहा कि 'सुशांत ने रिया से शादी करने का फैसला भी कर लिया था। इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया। रिया फोन करके सुशांत को उकसाती थी जिससे डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली।' कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत की जान गई।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
कुंदन कुमार के वकील ने बताया कि 'कुंदन हमेशा से सुशांत सिंह राजपूत के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर कुंदन कुमार बेहद दुखी हो गए। आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। यही नहीं दोनों मुंबई में एक नए घर की तलाश में थे। सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे। वो डॉक्टर से इलाज भी करा रहे थे लेकिन काफी समय से उन्होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती सहित 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है।

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही थी ये बात, वायरल हो रहा वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें