फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी अपनी पहली बाइक, अब वायरल हो रही पुरानी तस्वीर

Sun, 21 Jun 2020 01:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। 34 साल के अभिनेता ने 14 जून को मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई उनकी मौत ने फैंस और बॉलीवु़ड फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। इस बीच उनकी पहली बाइक को लेकर खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनमें से एक उनकी बाइक के साथ भी है। वायरल हो रही तस्वीर में वह यल्लो कलर की बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि यह सुशांत सिंह राजपूत की काफी पुरानी तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही है सुशांत सिंह राजपूत ने यह पहली बाइक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत इंजीनियरिंग के छात्रा थे। फिल्मों में आने से पहले वह ट्यूशन पढ़ाया करते थे। यह बाइक उन्होंने ट्यूशन के पैसों से ही खरीदी थी। हालांकि अमर उजाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रही सुशांत सिंह राजपूत की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके करीबी उनसे जु़ड़ी यादों को लगातार साझा कर रहे हैं। अभिनेत्री संजना संघी ने सोशल मीडिया पर उनकी खास तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'जो लोग कह रहे थे कि समय घाव को भर देगा वो झूठ बोल रहे थे। कुछ ऐसा लग रहा है कि घाव ताजा हो रहे हैं और खून बह रहा है। वो पल जो हमेशा के लिए यादें बन जाएंगी। हम एक साथ हंसे लेकिन अब फिर कभी ऐसा नहीं होगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'ऐसे सवाल जिनका जवाब नहीं मिलेगा। अविश्वास ऐसा जो केवल बढ़ता है। इन घावों में एक फिल्म भी शामिल है। एक गिफ्ट है जिसे सभी को देखना बाकी है। हमारे देश के बच्चों, उनकी शिक्षा और उनके भविष्य के लिए सपने, योजनाएं और इच्छाएं शामिल हैं जो पूरी होंगी। मैं यह वादा करती हूं कि इन सपनों में से प्रत्येक को पूरा करने के लिए सबकुछ करूंगी जैसे आप हमेशा मुझसे चाहते थे। आपने वादा किया था कि हम सब एक साथ काम करेंगे।' आपको बता दें संजना संघी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। 

पढ़ें: इस कलाकार ने ठुकराया था करण जौहर की इस फिल्म का ऑफर, बाद में सलमान खान ने निभाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें