हील करते हुए मोहन जोशी
- फोटो : ट्विटर
स्पर्श उपचार का दावा करने वाले मोहन जोशी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें बुलाया था। वहीं पर उन्होंने सुशांत का स्पर्श उपचार किया था, जिसके बाद वे ठीक हो गए थे। इसके लिए रिया चक्रवर्ती ने उन्हें फोन किया था और ललित होटल के पीछे वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में बुलाया था। वायरल वीडियो में जोशी कहते हैं कि मुझे रोगी के अवसादग्रस्त होने की जानकारी दी गई थी। मैं रिसॉर्ट में गया था, जहां 25 मिनट तक स्पर्श उपचार किया।बतौर जोशी, 2019 में रिया चक्रवर्ती ने उन्हें बताया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे।