फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut News: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया कंगना का समर्थन, कहा- 'गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहिए'

Thu, 10 Sep 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो सुशांत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच जब बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़ फोड़ की तो श्वेता सिंह कीर्ति ने इसे गुंडाराज बताया और कंगना का समर्थन किया।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना ने एक ट्वीट कर कहा कि 'आज इन्होंने मेरे घर में तोड़ फोड़ की कल ये आपके साथ भी करेंगे। सरकारें आती हैं और जाती हैं। जब आप हिंसा से सहज हो जाते हैं तो ये सामान्य लगने लगता है। आज इसमें एक व्यक्ति जल रहा है कल इसकी चपेट में हजारों आएंगे। जाग जाओ।' कंगना के इसी ट्वीट पर सुशांत की बहन ने अपना रिएक्शन दिया है। 


विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता लिखती हैं कि 'हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्या इस अन्याय के खिलाफ महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हो सकता है? फिर से रामराज्य बनाते हैं।'
 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
बता दें कि अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया था। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि 'उन्होंने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है। स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें