फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने किया ट्वीट, विकिपीडिया से मौत की वजह बदलने का किया अनुरोध

Mon, 19 Jul 2021 08:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत का बीते साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन की असली वजह क्या है ये अब तक किसी के सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह का जाना पूरे देश भर के लिए किसी बड़े सदमें से कम नहीं था। आज भी उनके प्रशंसक उन्हे न्याय दिलाने की मांग करते हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद अभी भी उनका केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है।

विकिपीडिया के संस्थापकों से किया आग्रह

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए प्रियंका ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और सह-संस्थापक लैरी सेंगर से विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण बदलने का निवेदन किया है। विकिपीडिया ने जब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद अपनी नई रिपोर्ट को प्रकाशित करते वक्त उनकी मौत की वजह फांसी से अत्महत्या बताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Instagram
ट्वीट करके प्रियंका ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का कहना है कि सुशांत की मौत का मामला अभी भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे में है इसलिए इसका उल्लेख जांच के तहत के रूप में किया जाना चाहिए’। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं सुशांत की बहन हूं और मैं आपका धन्यवाद करती हूं एक आवाज बनने के लिए। आज के समय मे इन्फॉर्मेशन ही सबसे बड़ी शक्ति है। तथ्यों को समझा और उस पर टिके रहना उचित है। ये सबसे अच्छी चीज है जो हम कर सकते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पेशे से वकील हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter
संस्थापकों से वजह बदलाव करने का किया आग्रह

विकिपीडिया के संस्थापकों से आग्रह करते हुए प्रियंका ने सुशांत के एक पुराने वीडियो को साझा करते हुए इस लिंक को जोड़ा और उन्होने कहा, ‘एक शीर्ष भारतीय एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा सुशांत की मौत के मामले में अभी भी छानबीन चल रही है, इसलिए विकी पेज पर लिखी गई मौत की वजह फांसी से आत्महत्या से जांच के तहत में बदला जाना चाहिए। प्रियंका ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स से उनके मृत्यु के कारण को बदलने के लिए कहा।

4 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Social Media
प्रियंका ने की इस बात की पुष्टि

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि उनकी हाइट 183 सेमी है। सुशांत की मौत के मामले में मैट्रिक्स के लिए उनकी लंबाई जरूरी है। उन्होने हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर संग सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि इस तस्वीर में केंडल ने हाई हील्स पहनी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 जून को फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत साल 2020, 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। लोगों ने उस समय ये कहना शुरू कर दिया था कि सुशांत की हत्या हुई है। अभिनेता के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके अकाउंट से पैसे निकाले है। इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अकाउंट से रुपये निकालने की जांच ईडी ने शुरू की थी और जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद केस में एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। एनसीबी ने जांच के दौरान कई स्टार्स से पूछताछ की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें