सुशांत सिंह राजपूत का बीते साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन की असली वजह क्या है ये अब तक किसी के सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह का जाना पूरे देश भर के लिए किसी बड़े सदमें से कम नहीं था। आज भी उनके प्रशंसक उन्हे न्याय दिलाने की मांग करते हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद अभी भी उनका केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है।
विकिपीडिया के संस्थापकों से किया आग्रह
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए प्रियंका ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और सह-संस्थापक लैरी सेंगर से विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण बदलने का निवेदन किया है। विकिपीडिया ने जब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद अपनी नई रिपोर्ट को प्रकाशित करते वक्त उनकी मौत की वजह फांसी से अत्महत्या बताई थी।