फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत: स्कूल की किताब में शामिल की गई अभिनेता की तस्वीर, बच्चों को समझाया जायेगा परिवार का महत्व

Thu, 06 May 2021 05:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी यादें और बातें आज भी लोगों के जेहन में तरोताजा है। सुशांत से जुड़ी कोई भी खबर आती है तो उनके फैंस खुशी से झूम उठते हैं और अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की फोटो बंगाली स्कूल की टेक्स्ट बुक में शामिल की गई है। ये तस्वीर सुशांत के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से ली गई है।
विज्ञापन

2 of 5
पवित्र रिश्ता
कहा जा रहा है कि फोटो का इस्तेमाल बच्चों को फैमिली वैल्यूज बताने के लिए किया गया है। इसमें सुशांत को एक पिता के रूप में चित्रित किया गया है। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी तस्वीर साझा की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
स्मिता ने फोटो साझा करते हुए लिखा, 'एक और प्राइमरी बांग्ला बुक ने फैमिली और फादर फिगर समझाने के लिए हमारे प्यारे सुशांत की फोटो पब्लिश की है। मुझे गर्व है। इससे साफ होता है कि हमारा एजुकेशन बोर्ड भी उन्हें सबसे अच्छा मानता है।'
 

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत की तस्वीर किताब में देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं। ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत सुंदर। मानव है ही ऐसा कि वो मानवता की पहचान बन गया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह। मैं बस उन्हें देख रही हूं। वे परफेक्ट पिता की तरह लग रहे हैं। उनकी 'छिछोरे' को याद कीजिए। इसमें उन्हें देखने के बाद मैं बहुत रोई थी।' इससे पहले सुशांत की फोटो बांग्ला की प्राइमरी क्लास की साइंस की टेक्स्ट बुक में इस्तेमाल की जा चुकी है। इसे इंसान और जानवरों में अंतर समझाने के लिए यूज किया गया था।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे। इसके करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया के और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें