फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल, रिया से पहले ये सितारे भी फंस चुके हैं नशे के जाल में!

Wed, 26 Aug 2020 10:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों को भी थी ड्रग्स की लत - फोटो : सितारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब एक नया एंगल सामने आ रहा है, ये एंगल है ड्रग्स। सुशांत सिंह राजपूत मामले में पहले मुंबई पुलिस, फिर बिहार पुलिस और इसके बाद अब सीबीआई जांच कर रही है। लेकिन ये मामला अब सीबीआई के साथ ही नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट से भी जुड़ गया है। मामले में रिया चक्रवर्ती की कुछ व्हॉट्सएप चैट्स सामने आई हैं। इन व्हॉट्सएप चैट्स में रिया ड्रग्स के बारे में बातें कर रही हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती अकेले ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनके तार ड्रग्स से जुड़े हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड से कई नाम ऐसे हैं जो इस मामले से जुड़ चुके हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में, जिनका नाम ड्रग्स से जुड़ने की वजह से चर्चा में रहा....
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता संजय दत्त का आता है। संजय दत्त स्कूल के दिनों से ही ड्रग्स लेने लगे थे। संजय के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' में भी ये सब कुछ देखने को मिला। संजय दत्त की ये लत और भी ज्यादा बढ़ गई थी जब उनकी मां नरगिस दत्त का निधन हो गया था। इस लत से छुटकारा पाने के लिए संजय दत्त अमेरिका में रीहैब सेंटर में भी भर्ती हुए थे। इस मुश्किल वक्त में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त उनके साथ खड़े रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
यो यो हनी सिंह - फोटो : Twitter
हनी सिंह
सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने शुरुआती दिनों में ड्रग्स के चंगुल में फंस गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी को शराब और ड्रग्स की इतनी लत लग गई थी कि एक साल तक उन्हें रिहैब सेंटर में रहकर इलाज करवाना पड़ा। इसका असर उनके करियर पर भी बखूबी पड़ा था। लेकिन हनी ने इस लत से छुटकारा पा लिया और अपने करियर को दोबारा शुरू कर लिया।

4 of 6
Prateik babbar - फोटो : Instagram
प्रतीक बब्बर
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी इस लत के शिकार हो गए थे। साल 2017 में प्रतीक बब्बर ने खुद ड्रग एडिक्ट होने की बात को स्वीकार किया था। प्रतीक पांच सालों तक इसकी गिरफ्त में रहे थे। उनका कहना था कि, फिल्मों का एक के बाद एक फ्लॉप होना और एक्ट्रेस एमी जैक्सन संग रोमांस के विफल होने जैसी बातों ने उन्हें नशे की ओर धकेल दिया। लेकिन अब वो रिकवर कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म राजनीति का एक दृश्य - फोटो : वीडियो से लिया गया स्टिल
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कबूला था कि स्कूल के दिनों से ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्हें जल्द ही इसकी आदत पड़ गई थी। लेकिन अब रणबीर अपनी इस बुरी लत से छुटकारा पा चुके हैं। कहा जाता है कि भले ही रणबीर ने ड्रग्स छोड़ दिया हो, लेकिन वे अब भी चेन स्मोकर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीतांजली नागपाल - फोटो : फाइल फोटो
गीतांजली नागपाल
मॉडल गीतांजली नागपाल 90 के दशक की जानी मानी मॉडल रही हैं। गीतांजलि रैम्प पर सुष्मिता सेन जैसी प्रतिष्ठित मॉडल्स के साथ कैटवॉक कर चुकी हैं। बताया जाता है कि गीतांजली ड्रग्स की इतनी आदी हो चुकी थीं कि उसे पाने के लिए एक कामवाली के रूप में काम किया था। 
पढ़ें: ऐ मेरे हमसफर' के सेट पर हादसा, इस अभिनेत्री के घायल होने से सेट पर मची भगदड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें