फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन संग सुशांत ने 'रंग बरसे' पर किया था धमाकेदार डांस, होली पार्टी के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

Sun, 28 Mar 2021 07:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram Fan Page
सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी यादें अभी भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। आए दिन सुशांत से जुड़े खूबसूरत और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अब देश में होली की तैयारियां शुरू हो गई है और सब इस जश्न में डूबने को तैयार हैं। इसी बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के फैन पेज से ये वीडियो साझा किया गया है। उनका ये वीडियो जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत जैकलीन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर पीला गुलाल लगा है और वो अमिताभ बच्चन के गाने रंग बरसे पर डांस कर रहे हैं।



विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को सुशांत का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बता दें इससे पहले भी सुशांत के कई वीडियो सामने आए थे जिनमे उनका अलग अंदाज देखने को मिला है। कभी वो किसी की मदद करते दिख जाते थे तो कभी किसी बुजुर्ग के साथ वक्त बिताते नजर आते थे।


 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत की भगवान में बड़ी आस्था थी। ये उनके कई पुराने वीडियो में देखने को मिल जाता है। उन्हें शिव भक्ति में भी डूबे देखा गया है वहीं अब होली में भी उनकी मस्ती देखने को मिल रही है। सुशांत को उनके फैंस भूले नहीं हैं और कई मौकों उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके वीडियो साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत कि फिल्म 'छिछोरे' को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं उनकी फिल्म 'दिल बेचारा' को भी फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सुशांत ने पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। ये पहला मौका होगा जब सुशांत का परिवार उनके बिना होली का त्यौहार मनाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें