फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, परिवार और करीबी दोस्त ही हुए अंतिम यात्रा में शामिल

Mon, 15 Jun 2020 05:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। मुंबई में भारी बारिश के बीच अभिनेता को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनका पूरा परिवार नजर आया। सुशांत की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के गिने चुने कलाकार ही दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड 19 प्रोटोकॉल की वजह से सुशांत की अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए। अभिनेता के निधन से उनके पिता टूट गए हैं। तस्वीरों में बेटे को खो देना का गम साफ नजर आ रहा है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। इससे पहले वह कूपर अस्ताल भी गई थीं, जहां ऐक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया था। इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, मुकेश छाबड़ा और कृति सेनन के अलावा रणदीप हुड्डा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण, शरवीर शौरी भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। हालांकि सुशांत के पार्थिव शरीर की तस्वीरें भी उनके फैंस नहीं देख पाए। मौजूदा जानकारी के अनुसार सुशांत के पार्थिव शरीर को सारी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद सीधे शमशान घाट ले जाया गया।

4 of 7
कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर को अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह बात सामने आई है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे।

विज्ञापन

5 of 7
सुनाल शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।  सुशांत के कई दोस्त भी इस दुख की घड़ी में श्मशान के बाहर मौजूद हैं, उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत का पार्थिव शरीर - फोटो : PTI
बता दें सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार देर रात आ गई थी। इसमें डॉक्टरों ने उनके खुदकुशी करने की पुष्टि की है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनकी बॉडी में ड्रग्स या जहर का पता लगाने के लिए उनके वाइटल आर्गंस को जेजे अस्पताल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने भी कथित तौर पर आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, 'ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें