भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता और फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत के साथी कलाकार रणवीर शौरी ने हिंदी सिनेमा को अपनी जागीर समझने वाले लोगों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक लगातार ट्वीट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने को लेकर हिंदी सिनेमा के मठाधीशों को गैर जिम्मेदारी वाले एक चौकीदार की संज्ञा दी है।