फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर के दर्शन करने अस्पताल पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर है अफेयर के चर्चे

Mon, 15 Jun 2020 03:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके आत्महत्या की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ फैंस भी सकते में हैं। आज शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से थीं। एक्टर के निधन के बाद  रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
हालांकि आज सुबह सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने कूपर अस्पताल पहुंचीं, जहां एक्टर का पार्थिव शरीर रखा गया है। सुशांत की आत्महत्या के मामले में पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। सोशल मीडिया पर रिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें तो सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले रिया को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। पुलिस ने रविवार को बताया था कि अभिनेता ने बांद्रा स्थित अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें