फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने किरदार के लिए कितनी मेहनत करते थे सुशांत? निधन के चार महीने पूरे होने बहन ने साझा किया वीडियो

Wed, 14 Oct 2020 12:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : फाइल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत की मौत को चार महीने बीत गए हैं। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थिति फ्लैट पर मिला था। देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी हैं। वहीं फैंस भी लगातार इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को याद करते हुए उनका एक अनदेखा वीडियो साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो साझा किया है। इसमें सुशांत कड़ी मेहनत करते हुए आ रहे हैं। वीडियो में वो जमकर पसीना बहा रहे हैं और खूब सारा वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वो ठंड और कोहरे के बीच वो दौड़ लगा रहे हैं। साथ ही स्किपिंग भी करते नजर आ रहे हैं। सुशांत का लुक देखकर लग रहा है कि उन्होंने ये मेहनत अपनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के किरदार के लिए की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : फाइल
श्वेता सिंह कीर्ति ने इस वीडियो को साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को सभी के लिए एक प्रेरणा बता बताया है। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक सच्ची प्रेरणा' और #ImmortalSushant.

4 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। श्वेता ने बीते दिनों सुशांत  मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की। यह नई मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता  ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : फाइल
 उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज़ उठाने का अच्छा अवसर है। हम इस उपक्रम में लोग संगठित रहकर दिखा सकते हैं कि जनता को न्याय का इंतजार है। मैं अपने विस्तरित परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।

सौमित्र चटर्जी की अस्पताल से तस्वीर हुई वायरल, बेटी पॉलोमी ने की ये अपील

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें