फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ट्विटर के जरिए इंसाफ मांग रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता? सलमान खान और करण जौहर पर भी साधा निशाना

Sat, 04 Jul 2020 04:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि अब तक सुशांत के परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन अब हाल ही में सुशांत के पिता का एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है जिसके जरिए वो अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हाल ही में केके सिंह नाम से एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है। ये ट्विटर अकाउंट सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बताया जा रहा है। इस ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किए गए हैं। जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग की गई है। साथ ही साथ मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
इस अकाउंट से एक ट्वीट जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसमें लिखा गया है, 'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था। मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं निवेदन करता हूं कि पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' इसके अलावा अन्य ट्वीट्स में बॉलीवुड के कुछ लोगों को भी आड़े हाथों लिया गया है।
 
 
 

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा और भी कई ट्वीट इस अकाउंट से किए गए हैं। जिनमें लगातार सीबीआई जांच और सुशांत के लिए इंसाफ की बात की जा रही है। एक अन्य ट्वीट  में लिखा गया है कि, 'एक रिपोर्ट ये आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या से पहले इसे फोन पे धमकियां मिल रही थी। सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले। हर बार नए नंबर पर धमकी आती थी, CBI जांच ही एक विकल्प है, CBI जांच होनी चाहिए।'
 
 
विज्ञापन

5 of 6
केके सिंह - फोटो : Social Media
हालांकि ये एक नया अकाउंट है जिससे अब तक महज 16 ट्वीट ही किए गए हैं। सभी ट्वीट एक और दो जुलाई के बीच किए गए हैं। अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर में सुशांत और उनके पिता की तस्वीर लगी है। तो वहीं कवर पिक्चर में पूरे परिवार की तस्वीर लगी है। हालांकि ये तस्वीरें आसानी से गूगल पर मिल जाती हैं। इसलिए ये कह पाना मुश्किल है कि ये वाकई सुशांत के पिता का प्रोफाइल है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उनके कमरे से मिली फाइल और दवाइयों से पता लगा कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे थे। और इसे ही अब तक ये कदम उठाने के पीछे की वजह माना जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान हुए डिप्रेशन का शिकार, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें