फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयर एंड लवली के फैसले पर शेखर कपूर ने कसा तंज, बोले- 'पैकेजिंग पर सांवली मॉडल लाकर इसे साबित करो'

Sat, 04 Jul 2020 01:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर कपूर - फोटो : Social Media
एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने गुरुवार को अपने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया।  कंपनी के अनुसार नए नाम में सुंदरता के सकारात्मक पहलू के साथ समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। हालांकि कंपनी द्वारा सौंदर्य उत्पाद ब्रांड का नाम बदले जाने के बाद भी निर्देशक शेखर कपूर नाराज हैं और उन्होंने ट्वीट कर कंपनी को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : file photo
शेखर कपूर ने ट्वीट किया, 'तो अब फेयर एंड लवली ग्लो एंड लवली कहलाएगी। कमॉन हिंदुस्तान लीवर। इतने सालों से तुम हमारे देश की युवा लड़कियों की सांवली त्वचा पर कमेंट्स कर मुनाफा कमा रहे थे। अब अपने मकसद को साबित करते हुए अपनी पैकेजिंग पर सांवली मॉडल को लाकर इसे साबित करो।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : twitter
शेखर कपूर के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने एतराज जताते हुए उन्हें ट्रोल करने कि कोशिश की लेकिन निर्देशक ने अपने जवाब से उनकी बोलती बंद कर दी। एक यूजर ने पूछा, 'अब आप अपने प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए डस्की लोगों के लिए मुंह खोल रहे हैं। आपकी फिल्मों में भी तो कोई डार्क स्किन हीरोइन नहीं रही।' 

4 of 5
ट्वीट - फोटो : Social Media
शेखर कपूर ने यूजर को शालीनता से एक शब्द में जवाब दिया। उन्होंने अपनी फिल्म का नाम लिखा- 'बैंडिट क्वीन'।  याद दिला दें कि शेखर कपूर की इस फिल्म में सीमा बिस्वास ने 'फूलन देवी' का रोल निभाया था। इस फिल्म ने 1996 में बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेयर एंड लवली
बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 25 जून को अपने लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड 'फेयर एंड लवली' से 'फेयर' शब्द हटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने तब सौंदर्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी। इस फैसले के बाद एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया तो वहीं कुछ ने ट्रोल करने की भी कोशिश की।

मिलाप जावेरी ने किया केआरके का पर्दाफाश, वीडियो जारी कर खोली पोल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें