फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पूर्व फार्महाउस मैनेजर का खुलासा और कंगना पर उर्मिला मातोंडकर का पलटवार, पांच खबरें

Fri, 18 Sep 2020 06:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तीन-तीन जांच एजेंसिया इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी हैं। इस बीच सुशांत के फार्महाउस के पूर्व मैनेजर रईस ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लोग बॉलीवुड स्टार्स पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। खासकर स्टार्स किड्स को लोग सबसे ज्यादा निशाने पर ले रहे हैं। बीते दिनों जब भाजपा सांसद रवि किशन ने संसद में कहा था पड़ोसी देशों से ड्रग्स  की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। ये फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुंच चुका है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है। इस पर जया बच्चन ने उन्हें थाली में छेद करने वाला शख्स बता दिया था। बात बढ़ी तो इस पर बॉलीवुड की कुछ हस्तियां जया बच्चन के समर्थन में आ गईं। सोनम कपूर ने यहां तक कह दिया कि वो बड़े होकर जया बच्चन की तरह बनना चाहती हैं। इस बात पर लोगों ने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पति को 'बदसूरत' कहने वाले पर भड़कीं सोमन कपूर, बोलीं- ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह और अनुभव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम, ट्वीटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग एंगल सामने आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक ये मुद्दा छाया हुआ है। बीते दिनों अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग कार्टेल का मुद्दा उठाया। इसके बाद संसद में जया बच्चन ने इस पर पलटवार किया। बाहर आते ही इस मुद्दे पर बहस और तेज हुई। फिर बात भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी आ गई। बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात होनी चाहिए। अब अनुभव सिन्हा को भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया है।

'भोजपुरी में नंगा नाच तो क्या बॉलीवुड में पूजा होती है', अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को दिया करारा जवाब


 

4 of 5
जया बच्चन, जया प्रदा - फोटो : ANI/ instagram: jayapradaofficial
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से शुरू हुआ ड्रग्स का मुद्दा अब राष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। ड्रग्स को लेकर संसद में बहस हो रही है। हाल ही में अभिनेता और भाजपा सासंद रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा की। अगले दिन राज्यसभा में सपा सासंद और अभिनेत्री जया बच्चन ने उनकी बात का तीखा जबाव दिया था, जिसके बाद हर कोई ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा कर रहा है। 

अमर सिंह के बारे में बोलते हुए बच्चन परिवार पर भड़कीं जया प्रदा, कंगना रणौत को बताया अच्छा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo
ड्रग्स पर कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच हुई बहस बढ़ती जा रही है। एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री तक कह दिया। कंगना के इस बयान के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कई लोग उनके विरोध में आ गए। कंगना के इस बयान पर अब उर्मिला मातोंडकर ने पलटवार किया है।



कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न' वाले बयान पर उर्मिला मातोंडकर का पलटवार, जवाब में कही ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें