फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के परिवार ने मुंबई पुलिस के साथ चैट का स्क्रीनशॉट किया साझा

Wed, 05 Aug 2020 03:16 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने हाल ही में एक वीडियो रिलीज कर बताया था कि उन्होंने फरवरी में मुंबई पुलिस को जानकारी दी कि उनके बेटे की जान को खतरा है। केके सिंह का आरोप है कि उस दौरान मुंबई पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली थी। अब सुशांत के परिवार ने कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें सुशांत के जीजा ओपी सिंह और मुंबई आईपीएस ऑफिसर परमजीत सिंह दहिया के बीच बातचीत की गई थी। ओपी सिंह हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर हैं। मुंबई पुलिस के साथ चैट में ओपी सिंह ने पहले ही अंदेशा जताया था कि सुशांत की जान को खतरा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज चैनल के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने मैसेज भेजा था हालांकि व्हॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट में नाम को छुपा दिया गया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इसी साल 19 फरवरी को परमजीत सिंह दहिया के पास मैसेज किया गया कि 'वह घर में सबका प्यारा है। मेरी पत्नी उसे लेकर परेशान है।' एक अन्य मैसेज में लिखा गया कि 'रिया कुछ दिन पहले ही सुशांत के यहां रहने पहुंची। उसके डिप्रेशन का इलाज कराने के बहाने वो (रिया) और उसका परिवार उसे हवाई अड्डे के पास एक रिजॉर्ट में ले गए और तीन महीने तक उसे वहीं रखा। तब से वे उसे और उसके व्यावसायिक मामलों का प्रबंधन कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : PTI
एक अन्य मैसेज में सुशांत के परिवार ने लिखा कि 'उसका क्लासमेट बुद्धा उसके साथ ही है। वह आपको मिल जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वो खुद को नुकसान पहुंचा ले।' आगे सुशांत के परिवार ने लिखा, 'जब मामला बढ़ गया तो सुशांत ने मेरी पत्नी को फोन किया। वह हमारे साथ दो तीन दिन तक रहा। बाद में वो अपनी शूटिंग का हवाला देकर चला गया।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य मैसेज किया गया, 'वो फिर से वहां गया क्योंकि रिया ने सुशांत की टीम के सभी वफादार लोगों को हटा दिया था और अपने लोगों को रख दिया था। उसकी तीसरी बहन दिल्ली में एक वकील हैं, जो कई बार उनके साथ रहा करती थीं और अक्सर उससे मिलने जाती थीं। वो उसे देखकर घबरा जाती थीं कि उसके आस पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने उस पर पूरी तरह से काबू में कर लिया है। वो उनके सामने आत्मसमर्पण कर चुका है। उसकी जान खतरे में है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को साझा किया था। सिद्धार्थ ने जो मैसेज साझा किया उसके मुताबिक सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। ओपी सिंह फरवरी में मुंबई पहुंचे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें