रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ani
मार्च 2020 में सुशांत ने श्रुति मोदी से सभी बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासकर जिन्हें रिया चक्रवर्ती खर्च कर रही थीं। रजत मेवाती ने सुशांत को सभी स्टेंटमेंट दिए। उस वक्त श्रुति मोदी ने रिया को फोन करके जानकारी दी और रिया चक्रवर्ती से जल्दी वहां पहुंचकर मामला सुलझाने के लिए कहा। बता दें कि श्रुति मोदी, रजत मेवाती के अलावा सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की है।