सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के अंदर दिन पर दिन गुस्सा बढ़ता जा रहा था और इसके लिए उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से सलाह लेना शुरू कर दिया था। रिया ने कहा, 'हालांकि, कुछ ही दिन बाद सुशांत ने उन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के यहां से ली दवाओं को लेना बंद कर दिया। मुझसे यह बहाना लगाया कि अब मैं ठीक हूं और योगा और व्यायाम करके अपने आप को ठीक कर सकता हूं। मेरे लिए बुरा तब हुआ जब 6 जून को सुशांत ने मुझे अपने घर से जाने के लिए बोल दिया। मैंने भी बिना कुछ सवाल किए उसे अकेला छोड़ दिया। सोचा था कि कुछ दिन अलग रहेंगे तो चीजें कुछ बेहतर हो जाएंगी।'