सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना ने सुशांत की मौत के बाद कई चीजों को लेकर एनालिसिस कर अब एक बार फिर से हमला बोला है। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।'