फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: आध्यात्मिक गुरु का खुलासा, दिवंगत अभिनेता का इलाज करवाने के लिए रिया ने किया था संपर्क

Mon, 17 Aug 2020 12:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दिवंगत अभिनेता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक आध्यात्मिक गुरु ने रिया चक्रवर्ती को लेकर नया खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
आध्यात्मिक गुरु महेश सदाशिव जोशी ने हाल ही में एक चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलासा किया। उन्होंने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन से बाहर निकलाने के लिए उनसे संपर्क किया था। आध्यात्मिक गुरु ने बताया कि उन्हें रिया चक्रवर्ती ने गूगल पर ढूंढा उसके बाद उनसे संपर्क किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आध्यात्मिक गुरु महेश सदाशिव जोशी ने कहा, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत से 22 नवंबर को मिला था। मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया। 23 नवंबर को मैं उनसे फिर मिला और उस समय सुशांत बेहतर लग रहे थे। रिया चक्रवर्ती ने मुझे गूगल पर ढूंढा था। वहीं इस मामले में मुझे बांद्रा पुलिस स्टेशन में भी बुलाया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते मैं नहीं गया।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु महेश सदाशिव जोशी ने आगे कहा, 'मैं 70 साल का हूं और कोरोना वायरस के डर के कारण मैं पुलिस स्टेशन नहीं गया। मैंने उनसे कहा था कि मैं घर से ही अपना बयान दर्ज करके भेज सकता हूं। मेरे हाथ गर्म रहते हैं, उससे शरीर में ऊर्जा जाती है। वह बॉडी को ठीक करती है'। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
बीती जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने आरोपों में कहा था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया, साथ ही उनके पैसे हड़पने की भी कोशिश की। इस संदर्भ में बीते दिनों रिया चक्रवर्ती सहित उनके पिता और भाई से प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी। 

पढ़ें: महज चार साल की उम्र में फिल्में करने लगे थे 'नदिया के पार' के सचिन, पत्नी और बेटी भी हैं चर्चित अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें