सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'झूठी और फर्जी एफआईआर हमें तोड़ नहीं सकती।' उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी और एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिया ने यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने पर दर्ज करवाई है।