फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की तुलना पीओके से करने पर फंस सकती हैं कंगना रनौत, शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 08 Sep 2020 10:39 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना के खिलाफ शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत - फोटो : instagram/kanganaranaut, ANI
कंगना रनौत बनाम शिवसेना का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। कंगना रनौत के मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने के बाद से उनकी लगातार आलोचना हो रही है। अब शिवसेना की ओर से कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
शिवसेना की आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना आईटी सेल ने मांग की है कि मुंबई की तुलना पीओके से करने पर कंगना रनौत पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
क्या है पूरा मामला?
तीन सितंबर को कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस हो रहा है?'

4 of 5
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इसके बाद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कंगना की आलोचना करते हुए लिखा था कि 'अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है।' उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
कंगना ने संजय राउत को दिया था जवाब
एक अन्य बयान में संजय राउत ने कंगना के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे ये खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। असहिष्णुता पर बहस करने वाले योद्धा कहां हैं?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें