फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रुति मोदी के वकील का खुलासा, अपने खर्चों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, व्हाट्सएप पर होती थीं ड्रग्स की बातें

Sun, 30 Aug 2020 08:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इन दिनों सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की है। इस बीच श्रुति मोदी के वकील ने मीडिया से बात की है, जिसमें उन्होंने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही उनके वकील ने इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन के बारे में भी बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी है। उन्होंने हाल ही में मीडिया के बात की जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक सरावगी ने सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों पर बात करते हुए बताया है कि वह अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक मीटिंग भी बुलाई थी जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput
अशोक सरावगी ने बताया, '11 जनवरी को रिया चक्रवर्ती ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसे सुशांत ने रिया को रिकॉर्ड करने के लिए कहा था ताकि उसे वह बाद में सुन सकें। सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षा थी और इसलिए मीटिंग बुलाई गई थी। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था'।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
ड्रग्स के मुद्दे पर बात करते हुए अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
अशोक सरावगी ने आगे कहा, 'उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।' इसके अलावा अशोक सरावगी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में और भी कई खुलासे किए जिनकी सोशल मीडिया काफी चर्चा हो रही हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था जिसकी अब सीबीआई जांच कर रही है। 

पढ़ें: पूजा भट्ट के साथ रिश्ता जोड़ने पर भड़के रणवीर शौरी, कहा- 'मुझे बदनाम करने के लिए..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें