टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को हुआ था। राम कपूर ने टीवी सूरियल्स के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें उनके हर एक किरदार के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। राम ने 'कसम से' धारावाहिक में जयवालिया का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। राम कपूर के सात इस धारावहिक में प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थीं।